Monday, April 8, 2013

गैंगरेप का बदला गैंगरेप


 रामपुर। यह प्रतिशोध की पराकाष्ठा है। तमाम सामाजिक मान-मर्यादाओं को ताक पर रखकर अजीमनगर थाना क्षेत्र में दरिंदगी का रौंगटे खड़े करने वाला खेल खेला गया। गैंगरेप की वारदात का बदला गैंगरेप से लिया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
UP: Gangrape victim's family member gangraped accused family memberथाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में चल रही रंजिश इस घृणित वारदात की वजह बनी। 17 फरवरी को विवाहिता ने गांव के रईस दूला और साकुलनवी पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर रेप का आरोप लगाया। प्रतिशोध की आग में जल रहे उसके परिजनों ने दो दिन बाद आरोपियों के घर में घुसकर महिला की आबरू तार-तार कर दी। दूसरा पक्ष पुलिस के पास पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत में चला गया।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने असलम और जुल्फिकार के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
एसओ कुशलवीर सिंह ने बताया कि मामला प्रारंभिक जांच में रंजिशन लग रहा है। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने एनसीआर भी कराई थी। अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गैंगरेप का आरोप लगा रहे हैं। विवेचना की जा रही है। जरूरत पड़ी तो दोनों महिलाओं का मेडिकल भी कराएंगे।

No comments:

Post a Comment