ब्राजील के 27 साल के फुटबॉलर ब्रूनो फर्नांडीज डिसूजा को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसका मांस कुत्तों को खिलाने के मामले में दोषी पाया गया है और 22 साल जेल की सजा सुनाई गई
है। स्टार फुटबॉलर से निर्मम कातिल बने डिसूजा ने यह अपराध सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड एलिजा सैमूडियो चाहती थीं कि उनके कोख से जन्मे डिसूजा के बच्चे को पिता का नाम मिले। डिसूजा ने एलिजा पर अबॉर्शन के लिए दबाव डाला। जब उसने नहीं माना तो फुटबॉलर ने उसे रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बना लिया।

फर्नांडीज डिसूजा और एलिजा सैमूडियो की पहली मुलाकात एक फुटबॉलर द्वारा दी गई पार्टी में हुई थी। यह बात 2009 की है। एजिला खूबसूरत मॉडल थीं। डिसूजा पहली ही नजर में उन पर लट्टू हो गए थे और एलिजा को उन्होंने जल्द ही अपना दोस्त बना लिया था। दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं।
दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। नतीजतन एलिजा गर्भवती हो गईं। उसने यह खबर जैसे ही डिसूजा को सुनाई, उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने अबॉर्शन के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इस दबाव और तकरार के बावजूद फरवरी 2010 में एलिजा ने बच्चे को जन्म दिया।डिसूजा पहले से शादीशुदा था। इसलिए वह एलिजा के बच्चे से कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहता था, लेकिन एलिजा अपने बच्चे को पिता का नाम दिलाना चाहती थी। डिसूजा उससे छुटकारा पाना चाहता था। आखिरकार एलिजा पुलिस के पास गई और वहां इस बात का सबूत पेश किया कि उसके बच्चे का पिता डिसूजा ही है।

एलिजा ने पुलिस को सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि उनका प्रेमी और उसके कुछ करीबी जबरन गर्भपात कराना चाहते थे। इसके लिए डिसूजा ने अपनी गर्लफ्रेंड की जान लेने तक की धमकी दी थी। उस पर अबॉर्शन के लिए गैरकानूनी दवा लेने के लिए दबाव डाला गया था। एलिजा ने बताया कि उसके सिर पर बंदूक रख कर डिसूजा ने उसे धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने डिसूजा को गिरफ्तार भी किया था।
4 जून, 2010 को एलिजा लापता हो गई। मामले की जांच की गई तो डिसूजा के खूनी खेल का खुलासा हुआ। एलिजा का बच्चा एक अनाथालय में मिला। डीएनए टेस्ट से यह साबित हो गया कि उसका पिता डिसूजा ही है। बच्चे की देखभाल अब एलिजा की मां कर रही हैं।

पता चला कि एलिजा को रियो के एक होटल से उठाया गया। उसे डिसूजा ने कहा था कि वह बच्चे को कानूनी हक दिए जाने के सवाल पर बातचीत करना चाहता है। इस तरह वह झांसे में आ गई और डिसूजा के दोस्त ने उसे उठा कर किसी भाड़े के हत्यारे से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसे उसके बच्चे के सामने ही बेरहमी से मार दिया गया। उसकी चीख को दबाने के लिए जोर आवाज में म्यूजिक चालू कर दिया गया था। जिसके कारण आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लग पाई। बाद में शरीर के कई टुकड़े कर डिसूजा के पालतू कुत्ते को खिला दिए गए। बचे टुकड़ों को दफना दिया गया।
No comments:
Post a Comment