Friday, December 6, 2013

मुख्तार और बेगम अफ्शां दोनों लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

वाराणसी ।अगर मुख्तार खुद बनारस से चुनाव लड़ते हैं तो अफ्शां को घोसी से चुनाव लड़ाया जाएगा। अगर परिस्थितियां इसके विपरित होती है तो चुनाव क्षेत्र ठीक इसी क्रम में पल दिए जाएंगे। कौमी एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने स्पष्ट संकेत दिया कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां का चुनाव लड़ना लगभग तय है। हालांकि दस दिसंबर को पार्टी की होने वाली बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगनी बाकी है। जेल में बंद मुख्तार अंसारी का लोकसभा चुनाव लड़ना भी निश्चित है, जो भी संशय है वह लोकसभा क्षेत्रों को लेकर है। 
वे शुक्रवार को पराड़कर स्मृति भवन में कौमी एकता कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि समय परिस्थिति और जरूरत के मुताबिक समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाने में कोई हर्ज नहीं है। विकल्प खुला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद हैं।http://www.janwarta.com/detail/mukhtaar-ansari-and-his-wife-aafsa-both-fight-in-parliament-election

No comments:

Post a Comment