Monday, January 19, 2015

अज्ञात बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक युवक को उतारा मौत के घाट , क्षेत्र में दहशत

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में अज्ञात बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी है। इस गोलीबारी की वारदात में योगेश गिरी नामक एक युवक की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब साढ़े छः बजे चार पहिया पर सवार होकर एक सर्राफा व्यापारी को मारने के लिए आये हुए थे। इसी बीच योगेश गिरी बीच में आ गया। बदमाशो ने उसे गोलीमारकर असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment