Thursday, December 26, 2013

वाराणसी:कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,5 हजार गिरफ्तार

वाराणसी(कार्यालय प्रतिनिधि)। घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के तहत आज वाराणसी कैंटोनमेंट क्षेत्र से मुख्यालय कूच कर रहे तीन हजार से अधिक कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पानी के फौव्वारे छोड़े गये। पुलिस से धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फटे। कांग्रेस ने पांच हजार से अधिक गिरफ्तारी का दावा किया है। जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि काफी संख्या में गिरफ्तारी देने आये कार्यकर्ताओं को बैरंग ही वापस कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वाले प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री, सांसद व अभिनेता राज बब्बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर, सचिव राणा गोस्वामी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, विधायक अजय राय, सुधा राय, राजेश पति त्रिपाठी, डा. अवधेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सीताराम केशरी, प्रजानाथ शर्मा, रईस अहमद, मणिशंकर पाण्डेय, प्रो. अनिल उपाध्याय, साजिद अंसारी, पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, रत्नाकर सिंह, उत्पल राय, रविकांत राय, राजीव उपाध्याय, भोला पाण्डेय, रविकांत राय, दयाशंकर मिश्रा (दयालू), सतीश चौबे, जे.पी. तिवारी, संजय जोशी, राधेश्याम मिश्रा, मोनूभाई, अरविंद सिंह आदि लोग शामिल थे। ग्यारह जिलों के कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन में जान डाल दी। प्रदेश सरकार के नितियों के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैâण्टोमेंट स्थित कटिंग मेमोरियल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किये। समाजवादी पार्टी की सरकार को निशाना बनाते हुए निर्मल खत्री ने उसे फेल बताया। कहा कि प्रदेश में अराजगता, गुण्डाराज का माहौल है। साम्प्रदायिक दंगों को कराने वाली सरकार को रहने का हक नहीं है। प्रमोद तिवारी, मधुसूदन मिस्त्री ने प्रदेश सरकार से इस्तीफा मांगा। राज बब्बर ने प्रदेश सरकार के साथ-साथ मोदी को भी निशाना बनाया, कहा कि मोदी मछली खाने वाले बगुला है। उन्होनें अखिलेश सरकार को माफियाओं की सरकार बताया। सभा के बाद कांग्रेसी जिला कलेक्टर के कार्यालय तालाबंदी के लिए निकले, लेकिन चारो तरफ पुलिस ने बैरिकेटिंग करते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किये थे। कांगे्रस को सिर्फ सभा करने की इजाजत मिली थी, लेकिन कांग्रेसियों का हुजूम मैदान से ज्योंही बाहर निकला पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। एडीएम सीटी एम.पी. सिंह, एसपी सिटी राहुल राज मुख्य द्वारा पर भारी संख्या में क्षेत्राधिकारियों तथा अन्य पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित थे। धक्का-मुक्की के बीच में ही अधिकारियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं पर पानी के फव्वारों की बरसात कर दी। पानी के फव्वारे छोड़े जाने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होगयी। इसी बीच कई नेता मुख्यालय की ओर बड़े लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया और बसों में भरने लगे।
राज बब्बर, निर्मल खत्री, अजय राय ने पुलिस घेराव में ही जमीन पर गये और नारे बाजी करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के कारण पुलिस बल प्रयोग से बच रही थी। पुलिस व प्रशासन ने अपनी रणनीति के तहत पहले बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को चौदह बसों मे भरकर पुलिस लाईन ले जाया गया। महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिस तैनात की गयी थी। शाम को पुलिस लाईन से सभी गिरफ्तार नेताओं व कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।
कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सिंह व प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने नेताओं व कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की निंदा की।
कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं को किया उत्साहित
वाराणसी। चार राज्यों में पराजय का स्वाद चखने वाले कांगे्रसी कार्यकर्ताओं में वाराणसी के घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम में उत्साह भर दिया है। कार्यकम में भारी भीड़ से कांग्रेसी खेमें में काफी हर्ष व्याप्त हो गया है। वरिष्ठ नेताओं ने काफी मेहनत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। वहीं आम कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर हर्ष था कि प्रदेश नेतृत्व ने सभी से व्यक्तिगत तौर पर कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी गुट एकजुट नजर आये।www.janwarta.com

No comments:

Post a Comment