Thursday, March 14, 2013

शवों के साथ सोते थे यह पोप

वेटिकन सिटी दुनियाभर के रोमन कैथोलिक क्रिश्चयन जनता की आस्था का केन्द्र है। इसका प्रमुख पोप होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोप भी विवादों और रहस्यों में घिरे होते हैं। पोप से जुड़ी कुछ ऐसी ही रहस्यमय और विवादास्पद किस्से और तथ्य मशहूर हैं। हालांकि इन किस्सों की विश्वसनीयता पर हमेशा से ही सवाल उठते रहे हैं। बहरहाल जानें ऐसे ही कुछ किस्सों के

1. चुने जाने के बाद हर पोप अपना नाम स्वयं चुनते हैं। 1978 में पोप जॉन पॉल ने पहली बार दो पोप के नाम का एक साथ इस्तेमाल किया। जॉन पॉल को चाहने वाला उम्मीदवार अपने लिए यह नाम चुन सकता है। 

2. पोप के लिए सबसे अलोकप्रिय नाम है पियुस, इसका कारण यह है कि पोप पियुस हिटलर के समय कैथोलिक चर्च के प्रमुख थे और यहूदी जनसंहार के मामले पर उनकी खामोशी हर किसी को नागवार गुजरी थ
3. अजीब और विवादस्पद हरकतों के चलते पोप ग्रेगरी 1073 के बारे में कई किस्से चर्चित हैं। कहा जाता है कि वे मानसिक तौर पर बीमार थे और उन्हें शवों से प्यार था। कई किस्सों के मुताबिक वे शवों के साथ सोते भी थे। यही नहीं अपना विरोध करने वालों को वह कीलों के बिस्तर पर लिटाते थे। 

4. सातवीं सदी में पोप बने स्टीवन सातवें पूर्व पोप फोरमोसस से इतनी नफरत करते थे कि उनका शव निकलवा कर उसपर कानूनी कार्रवाई की और शव को नदी में फेंकवा दिया।

No comments:

Post a Comment